Stock Market: बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला. आज दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्‍स, निफ्टी लुढ़त गए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स 540 अंक गिरकर 82,015 के स्‍तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 25,116.10 के स्‍तर पर खुला. व्यापक सूचकांक लाल निशान में ओपेन हुए. बैंक निफ्टी इंडेक्स 230 अंक घटकर 51,459.45 के स्‍तर पर खुला. शेयरों में, जिंदल स्टील एंड पावर, डीएलएफ और बीएचईएल में इंट्राडे मजबूती के वजह से मंदी का रुझान देखा गया है, जबकि एसबीआई लाइफ 2029 तक के लक्ष्य के साथ खरीदने योग्‍य है.

जानकारों के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में चुनौतीपूर्ण समय चल रहा है. वैश्विक बाजार में गिरावट और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संभावित मंदी की चिंता के वजह से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ रहा है. बाजार की सुस्त चाल में आने वाले आर्थिक आंकड़ों से पहले की सतर्कता, जो फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णयों पर असर डाल सकती है, भी बिकवाली के दबाव में योगदान दे रही है.

इन शेयरों में हलचल

निफ्टी पर एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा लाभ में हैं, जबकि ओएनजीसी, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलटीआईमाइंडट्री और इंफोसिस सबसे ज्यादा नुकसान में हैं. मीडिया को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जिसमें मेटल, पीयूएस बैंक, आईटी में 1-1 प्रतिशत की गिरावट है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: तीज से पहले सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए ताजा रेट

Latest News

Budget 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: Report

Crisil की रिपोर्ट के अनुसार Budget 2026-27 में सरकार ने पूंजीगत खर्च बढ़ाकर और सुधारों पर जोर देकर लंबी अवधि की आर्थिक ग्रोथ की दिशा तय की है.

More Articles Like This