Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 375.79 अंकों की गिरावट लेकर 79,330.12 के स्‍तर पर खुला. जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 50 भी 47.45 अंकों की गिरावट लेकर 24,320.05 के स्‍तर पर खुला है. सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में ही ओपेन हुए हैं.

लेकिन आज स्‍टॉक मार्केट में निवेशकों को जिस बात का सबसे ज्यादा डर था, वैसा कुछ नहीं हुआ. दरअसल, अडाणी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की लेटेस्‍ट रिपोर्ट आने के बाद निवेशकों को डर था कि सोमवार को जब बाजार की ओपनिंग होगी तो भारी गिरावट देखने को मिलेगी.

टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज शेयर बाजार खुलने के कुछ देर बाद सुबह 09.23 बजे तक सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक 0.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा टेक महिंद्रा 0.48 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे. वहीं दूसरी ओर, पावरग्रिड के शेयर 0.85 फीसदी, एनटीपीसी के शेयर 1.02 फीसदी और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

मार्केट एक्सपर्ट बोले- घबराने की जरूरत नहीं

जाने-माने बाजार विशेषज्ञ संदीप जैन के अनुसार, बाजार में आई आज की इस गिरावट से निवेशकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि बाजार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और इस तरह की परिस्थितियां ही बाजार को प्रेरित करती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थिति भविष्‍य के लिए बेहतर माहौल तैयार करती हैं.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए ताजा कीमत

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version