Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन हरे निशान में कारोबार शुरू किया. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 393.69 अंक 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,448.80 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी आज 106.00 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी लेकर 25,150.35 के स्‍तर पर खुला.

बता दें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 637.82 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,534.61 अंकों पर और निफ्टी 208.00 अंकों की तेजी के साथ 25,179.90 अंकों पर खुला था.

लाल निशान में खुले सेंसेक्स की 30 में से 3 कंपनियों के शेयर

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 3 कंपनी के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुला. इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में खुले. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप के टाइटन के शेयर आज सबसे अधिक 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.37 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.96 प्रतिशत, एलएंडटी 0.92 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.86 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.83 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.82 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.79 प्रतिशत, ट्रेंट 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.68 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.61 प्रतिशत, इंफोसिस 0.60 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.51 प्रतिशत, एसबीआई 0.50 प्रतिशत, टीसीएस 0.47 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.43 प्रतिशत, आईटीसी 0.42 प्रतिशत, सनफार्मा 0.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.37 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.26 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.26 प्रतिशत, एटरनल 0.22 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.41 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Emergency के 50 साल पूरे, PM Modi ने कहा ‘लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल’

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version