Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 320 अंक की बढ़त के साथ 81,954 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत यानी 178 अंक की बढ़त के साथ 81,813 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर, जबकि 11 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 0.18 प्रतिशत यानी 45 अंक की बढ़त के साथ 25,058 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखे. शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और बाकी के 22 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

इन स्‍टॉक्‍स में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.88 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा टाटा मोटर्स में 1.98 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 1.92 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.34 प्रतिशत और एशियन पेंट में 1.32 प्रतिशत की तेजी देखी गई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट ओएनजीसी में 1.47 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 0.97 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 0.78 प्रतिशत, हिंडाल्को में 0.64 प्रतिशत और जेएसडबल्यू स्टील में 0.64 प्रतिशत की आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो, आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.15 प्रतिशत की दर्ज की गई्. इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 1.11 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.94 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.72 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.15 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.83 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.87 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.92 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.42 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.56 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.11 प्रतिशत की तेजी दिखी. इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.02 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी में 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर फिर लगा ब्रेक, जानिए ताजा भाव

 

 

 

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version