Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी में कितना आया उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बीते कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 238.83 अंक की बढ़त लेकर 81,927.29 के स्‍तर पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) आज 69.50 अंक की बढ़त लेकर 25,084.10 के स्‍तर पर खुला. ज्यादातर सूचकांक मिश्रित दायरे में ओपेन हुए. इसके अलावा, बैंक निफ्टी इंडेक्स 81.15 अंक की बढ़त लेकर 51,543.20 के स्‍तर पर खुले.

टॉप लूजर और गेनर 

एनएसई निफ्टी 50 सूचकांक पर एचसीएल टेक, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प आईटीसी और ट्रेंट टॉप गेनर के तौर पर उभरे. वहीं टाइटन कंपनी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और मारुति सुजुकी इंडिया टॉप लूजर के रूप में दिखे. सेक्टर के हिसाब से बातर करें तो कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल, टेलीकॉम, मीडिया में 1-1 प्र‍तिशत की गिरावट आई है, जबकि बैंक और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई है.  

क्रूड ऑयल और निवेशकों का रुझान

सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.11 डॉलर पर ट्रेड करते दिखी. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.66 डॉलर पर ट्रेड करते दिखी है. एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4 अक्टूबर 2024 को 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8,905.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदी.

एशिया-प्रशांत बाजारों में तेजी

सीएनबीसी की खबर के अनुसार, एशिया-प्रशांत बाजारों में आज सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई है. इसकी अगुआई जापान के निक्केई 225 ने की. निवेशकों की निगाहें इस क्षेत्र में केंद्रीय बैंक के फैसलों पर हैं, जो करीब 2 प्रतिशत चढ़े. निक्केई में बढ़त वित्तीय और उपभोक्ता चक्रीय शेयरों के वजह से हुई, जिसमें मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप और मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप जैसे नाम इंडेक्स पर सबसे अधिक बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में शामिल रहे.

ये भी पढ़ें :- Karachi Airport: पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के पास भीषण धमाका, 2 की मौत और कई घायल

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This