Pakistan: मिल गए पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा के लापता मुख्यमंत्री, अचानक प्रांतीय विधानसभा में आए नजर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Ali Amin Gandapur: शनिवार से लापता हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर रविवार को अचानक प्रांतीय विधानसभा में फिर से सामने आए. इस दौरान उन्‍होंने इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पार्टी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी गिरफ्तारी से इनकार करते हुए कहा कि वह पूरे वक्त खैबर पख्तूनख्वा हाउस में मौजूद थे.

वहीं, पीटीआई के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से ट्विन सिटी (इस्लामाबाद और रावलपिंडी) में धारा 144 लागू कर दी गई थी. इस बीच इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश के बाद शनिवार को गंडापुर लापता हो गए, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया था.

गंडापुर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

हालांकि अब प्रांतीय विधानसभा में सामने आ गए है और इस दोरान उन्‍होंने खैबर पख्तूनख्वा हाउस पर छापा मारने, कर्मचारियों और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के लिए इस्लामाबाद IGP नासिर अली रिजवी समेत अधिकारियों को फटकार लगाई है. उन्होंने इस्लामाबाद आईजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का ऐलान करते हुए कहा कि उन्हें सदन में माफी मांगनी होगी.

IG के खिलाफ FIR

वहीं, उन्‍होंने सवाल किया कि मैंने कौन सा अपराध किया है? एक साल से ज्यादा समय से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद पीटीआई के संस्‍थापक इमरान खान की पार्टी ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता और उनकी रिहाई के लिए कई विरोध प्रदर्शन किए.

लापता होने को बताया ड्रामा

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान कानून लागू करने वालों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़पें हुईं. वहीं दोनों पक्षों का दावा है कि दूसरे ने उन पर हमला किया था. जबकि गंडापुर के लापता होने को सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने ड्रामा बताया. दरअसल, उन्‍होंने गंडापुर के संबोधन के बाद तुरंत एक वीडियो जारी कर कहा कि केपी मुख्यमंत्री ने अपने लापता होने के जरिए से एक ड्रामे का आयोजन किया था.

इसे भी पढें:-Karachi Airport: पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के पास भीषण धमाका, 2 की मौत और कई घायल

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This