Stock Market: हरे निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ हरे निशान में खुले. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 502.42 अंकों की तेजी के साथ 82,637.03 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 97.75 अंकों की तेजी के साथ 25,249.70 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. करीब 9:30 बजे सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. शेष कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले. इसी तरह नेशलन स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी के 50 में से 43 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. बाकी के 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे.

इन शेयर में बंपर तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करते दिखा. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व के शेयर 1.07 फीसदी, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.93 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. जबकि टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए रेट

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version