रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में अहम भूमिका निभा रहा भारत; विदेशी सांसद ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine conflict: प्रधानमंत्री के राजनीतिक निदेशक और हंगरी के संसद सदस्य बालाज ओर्बन ने गुरुवार को पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उनके हाल ही में किए गए यूक्रेन दौरे को भी बेहद ही महत्‍वपूर्ण बताया. उन्‍होंने कहा कि भारत एक उभरती शक्ति है और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का निपटारा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

अच्छा काम कर रहे आपके विदेश मंत्री

इसके अलावा बालाज ओर्बन ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के तरीके की भी सराहना की. उन्‍होंने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वह विश्व मंच पर बहुत सशक्त तरीके से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

समान दृष्टिकोण साझा करते हैं भारत-हंगरी

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हंगरी भी उसी पक्ष में है और युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है. भारत-हंगरी संबंधों को रेखांकित करते हुए ओर्बन ने कहा कि ऐसे कई बिंदु हैं, जहां दोनों देश समान दृष्टिकोण साझा करते हैं. भारत एक सभ्यता है और इस आधुनिक काल में भी सिर्फ वहीं देश सफल हो सकता है, जो अपनी विदेश और घरेलू नीति का निर्माण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों पर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-Purulia Arms Drop Case: डेनमार्क का बड़ा फैसला, भारत नहीं आएगा पुरुलिया हथियार कांड का मास्टरमाइंड

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version