Bejing: चीन में दो बम धमाकों से हडकम्प मच गया है. देश के ज़िबो शहर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से जुड़े एक प्रतिष्ठान में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है. इससे पहले शांताउ में भी एक जोरदार धमाका हुआ था. लगातार दो धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. दोनों स्थानों को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक जांच जारी है.
जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं
हताहतों और नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. मामले की जांच चीन की खुफिया एजेंसी Ministry of State Security (MSS) कर रही है. कुछ रिपोर्टों में प्रतिबंधित संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) की संभावित संलिप्तता की आशंका जताई गई है. संगठन पहले China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) से जुड़ी परियोजनाओं को निशाना बनाने की धमकी दे चुका है.
दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लगातार हुए इन धमाकों के बाद चीनी सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं और पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. उधर, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ‘नई पीढ़ी’ के परमाणु हथियार विकसित कर रहा है.
सीक्रेट अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण
अमेरिकी अधिकारियों और क्लासीफाइड आंकड़ों के अनुसार चीन ने इस अभियान के हिस्से के रूप में पिछले कुछ वर्षों में कम से कम एक सीक्रेट अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण भी किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह चीन की परमाणु रणनीति में एक बहुत बड़े बदलाव का संकेत है, जिससे वैश्विक सुरक्षा समीकरण बदल सकते हैं.
परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार
चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार कर रहा है. फिलहाल चीन के पास लगभग 600 ऑपरेशनल परमाणु हथियार है, लेकिन वह अब इस संख्या को बड़े पैमाने पर बढ़ाने की योजना बना रहा है. अमेरिकी सूत्रों का कहना है कि चीन के पास हथियारों की एक ऐसी नई श्रेणी है, जिसका पहले का कोई रिकॉर्ड या डेटा उपलब्ध नहीं है, यानी ये हथियार तकनीक के मामले में बिल्कुल नए और आधुनिक है.
इसे भी पढ़ें. Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने KYC, Re-KYC और पासवर्ड सुरक्षा पर दिया जोर, साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील