खारे पानी की झील में एक साथ दिखे 1,837 लोग, चौंका देगी वजह

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

1837 People Floating: सोचिए, झील के किनारे हजारों लोग खड़े हों…और फिर अचानक सब एक साथ पानी पर लेट जाएं. न कोई हड़बड़ी, न कोई शोर, बस इतिहास बनाने का जुनून. जी हां. अर्जेंटीना में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां लोगों ने एक साथ तैरते हुए रिकॉर्ड बनाने की ठानी.

दरअसल, 8 फरवरी को Argentina के Lake Mar Chiquita में 1,837 लोग इकट्ठा हुए, सभी का मकसद एक ही था, कि एक ही समय में पानी पर तैरते हुए अधिकांश लोग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना. इस दौरान सभी प्रतिभागी उथले, खारे पानी में उतरे और एक साथ पीठ के बल लेट गए. आयोजकों ने उन्हें एक कतार में जोड़े रखा, जिससे वे तय समय तक तैरते रहें.

क्यों आसान था तैरना?

बता दें कि Lake Mar Chiquita अपने खारे पानी के लिए मशहूर है. यहां नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण पानी में उछाल बढ़ जाता है, बिल्कुल ‘डेड सी’ यानी मृत सागर की तरह. यही वजह है कि इतने बड़े समूह का एक साथ तैरना मुमकिन हो पाया. हालांकि, मौजूदा रिकॉर्ड 1,941 लोगों का है, जो 2017 में Lake Epecun में बना था.

जोश-जनून का इतिहास

इस बार का आंकड़ा उस रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गया. भले ही रिकॉर्ड नहीं टूटा, लेकिन 1,837 लोगों का एक साथ पानी पर तैरना अपने आप में शानदार नजारा था. Guinness World Records के अनुसार, साल 2017 का रिकॉर्ड भी उम्मीद और खुशी का पैगाम लेकर आया था. कभी-कभी मंजिल से ज्यादा खूबसूरत सफर होता है. अर्जेंटीना का यह प्रयास दिखाता है कि जुनून हो तो लोग सचमुच पानी पर भी इतिहास लिखने निकल पड़ते हैं.

इसे भी पढें:-PAK की हरकत से दक्षिण एशिया में प्रॉक्सी वॉर का बढ़ा खतरा, हमास और मुस्लिम ब्रदरहुड से बढ़ा रहा रिश्ता

Latest News

Delhi Crime: लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल

Bomb Threat To Red Fort: राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां सोमवार की...

More Articles Like This

Exit mobile version