Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार जोश के साथ खुला. दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स निफ्टी बढ़त के ओपनिंग किए है. आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स  303.6 अंक की बढ़त लेकर 74189.20 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95.4 अंक बढ़त के साथ 22584.05 अंक के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

बैंक निफ्टी सूचकांक 212.80 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,895.15 के लेवल पर खुला. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम, अडानी पोर्ट्स और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्‍यादा फायदे में रहे. वहीं इंफोसिस, एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स, एचयूएल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर घाटे में कारोबार करते दिखे.

वैश्विक बाजार में सकारात्‍मक संकेत ने दिया बल

भारतीय शेयर बाजार को आज एशियाई शेयरों में तेजी का सपोर्ट मिला है, क्योंकि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के नवीनतम दौर में मंदी का संकेत मिला, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती शुरू करने के तर्क को बल मिला. उधर, ऑस्ट्रेलियाई और जापानी शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. जबकि हांगकांग में इक्विटी वायदा में शुरुआती बढ़त आई.  डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें आज सुबह 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.70 डॉलर पर ट्रेड कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.73 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं.

जीडीपी डेटा पर है सबकी नजर

आज देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी के तिमाही आंकड़े जारी होने वाले हैं. इस अहम आंकड़े पर निवेशकों की निवेशकों है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने चौथी तिमाही में धीमी गति के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष को मजबूत आधार पर खत्म किया. एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 30 मई 2024 को 3,050 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,433 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की.

ये भी पढ़ें :- Pakistan Nuclear Attack: पाकिस्‍तान ने भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देना किया शुरू, कहा- हम हमले को हैं तैयार!

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version