मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 47.52 अंकों की गिरावट लेकर 79,420.49 के स्‍तर पर खुला. वहीं  दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 48.95 अंकों की मामूली गिरावट लेकर 24,248.55 के स्‍तर पर खुला है.

JSW स्टील ने बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

आईटीसी के शेयरों ने सबसे अधिक 0.59 प्रतिशत की बढ़त तेजी गई है. इसके अलावा टाटा मोटर्स 0.35 फीसदी, टाइटन 0.32 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.30 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने 0.23 फीसदी की तेजी के साथ आज का कारोबार शुरू कियाः जबकि, जेएसडब्लू स्टील ने सबसे अधिक 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरू की. इसके अलावा इंफोसिस के शेयरों ने 1.53 फीसदी, टाटा स्टील 1.33 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.26 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.98 फीसदी के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version