Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की बेहद सुस्त शुरुआत हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 03.81 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,155.08 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 17.55 अंकों की बढ़त लेकर 24,798.65 के स्‍तर पर खुला. आज प्री-ओपनिंग के साथ ही स्‍टॉक मॉर्केट में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. बता दें कि पिछले कई हफ्तों से घरेलू शेयर बाजार में जारी बिकवाली की वजह से लगातार गिरावट देखी जा रही है.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल  

शुरुआती कारोबार में सुबह 09.17 बजे सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे जबकि बाकी के बचे सभी 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे. इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. वहीं एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखा.

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

सुबह 09.17 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक 1.00 प्रतिशत की तेजी देखी गई. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक 1.09 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे.

इन कंपनियों के शेयरों का हाल

इनके अलावा, पावरग्रिड 0.91 फीसदी, भारती एयरटेल 0.83 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.81 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.66 फीसदी, इंफोसिस 0.64 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 फीसदी, टाइटन 0.40 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.36 फीसदी, रिलायंस 0.32 फीसदी, टीसीएस 0.23 फीसदी, आईटीसी 0.18 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.11 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.08 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.06 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.01 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, सनफार्मा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, जेएसडब्लू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- भाजपा के ‘चाणक्य’Amit Shah के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version