Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने और इजराइल-हमास युद्ध विराम की खबरों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई है. आज एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार महंगाई दर में गिरावट के बाद उच्च स्तर पर बंद हुए थे.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 595 अंक की बढ़त के साथ 77,319.50 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.54 प्रतिशत यानी 125 अंक की बढ़त लेकर 23,338 पर कारोबार करता दिखा. बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. शुरुआती कारोबार में यह 0.53 प्रतिशत यानी 405 अंक की तेजी लेकर 77,113 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखाई दिया.

इन स्‍टॉक्‍स में तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ में 8.87 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 4.10 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.15 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स में 3.01 प्रतिशत और बीईएल में 2.17 प्रतिशत देखने को मिली है. वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर में 1.37 प्रतिशत, ट्रेंट में 1.17 प्रतिशत, एचयूएल में 0.98 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 0.94 प्रतिशत और सिप्ला में 0.71 प्रतिशत देखने को मिली.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 2.50 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.38 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.71 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.89 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.81 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.80 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.47 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.73 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.29 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.67 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 1.14 प्रतिशत की तेजी दिखी. वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.20 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.24 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.08 प्रतिशत की गिरावट दिखी.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

Latest News

भरत तिवारी एनकाउंटरः CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने...

More Articles Like This

Exit mobile version