Stock market: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 2222 अंक और निफ्टी 660 अंक गिरकर बंद

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock market crash : हफ्ते का पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भूचाल लेकर आया. शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त बिकवाली दर्ज की गई. वैश्विक बाजार में जारी गिरावट ही भारतीय बाजार में आज आई गिरावट की वजह बनी है. अमेरिका में मंदी की आहट से आज दुनियाभर के शेयर बाजार लुढ़क गये, जिसका सीधा असर इंडियन स्टॉक एक्सचेंजों पर भी पड़ा. दूसरी ओर मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने इस गिरावट में घी डालने का काम किया. आज की गिरावट में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

2222 अंक गिरा बीएसई सेंसेक्स

आज बीएसई सेंसेक्स 2.74 प्रतिशत यानी 2222 अंक की गिरावट के साथ 78,759 के स्‍तर पर बंद हुआ.  कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 78,295 के लेवल तक गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 2.68 प्रतिशत यानी 662 अंक की गिरावट के साथ 24,055 के स्‍तर पर बंद हुआ. यह आज न्यूनतम 23,893 अंक के लेवल तक गया.

आगे भी रहेगी मंदी?

आनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स में यूएई बिजनस एंड स्ट्रैटेजी हेड तन्वी कंचन ने बताया कि यह बिकवाली शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी है. भारतीय शेयरों में लॉन्ग टर्म के लिये खतरे जैसा कोई संकेत नहीं है. जो निवेशक इक्विटी बाजार में निवेश करने का देख रहे हैं, वे इस वोलैटिलिटी वाले बाजार में धीरे-घीरे एंट्री ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र आईफोन के निर्यात में निकला आगे, PM Modi बोले- ‘यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है….’

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version