Stock Market: बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में आज एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 644.64 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 80,951.99 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 50 भी 203.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत के नुकसान लेकर 24,609.70 के स्‍तर पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट आई थी.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से केवल 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. वहीं एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ. दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से मात्र 11 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.27 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में भी बड़ी गिरावट

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर 1.77 फीसदी, आईटीसी 1.72 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.54 फीसदी, पावरग्रिड 1.44 फीसदी , मारुति सुजुकी 1.34 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.31 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.26 फीसदी , एनटीपीसी 1.24 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.20 फीसदी , टीसीएस 1.19 फीसदी , इंफोसिस 1.15 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.14 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.08 फीसदी, टाइटन 0.92 फीसदी , एचसीएल टेक 0.85 फीसदी , एक्सिस बैंक 0.75 फीसदी , एशियन पेंट्स 0.55 फीसदी , अडाणी पोर्ट्स 0.54 फीसदी , बजाज फाइनेंस 0.52 फीसदी , सनफार्मा 0.52 फीसदी , एचडीएफसी बैंक 0.28 फीसदी , आईसीआईसीआई बैंक 0.26 फीसदी , एसबीआई 0.15 फीसदी  और टाटा स्टील के शेयर 0.06 फीसदी  की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- FY25 में इंफ्रा सेक्टर ने कॉर्पोरेट निवेश में लाई तेजी: बैंक ऑफ बड़ौदा

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version