Stock Market: तेजी के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 0.67 प्रतिशत यानी 494.28 अंक की बढ़त के साथ 74,742.50 के लेवल पर बंद हुआ. शेयर बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. बचे 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 152 अंक  यानी 0.68 प्रतिशत की उछाल के साथ 22,666 के लेवल पर बंद हुआ है. दिन के आखिर में एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान पर और बाकी 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Star Anise Benefits: स्वाद ही नहीं सेहत का खजाना भी है चक्र फूल, हैरान कर देंगे इसके फायदे

इन शेयरों में आया उछाल  

आज निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक आयशर मोटर्स में 3.91 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.36 प्रतिशत, मारुति में 3.33 प्रतिशत, एनटीपीसी में 3.16 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ में 2.27 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे इतर अडानी पोर्ट्स में 1.64 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 1.49 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल में 1.23 प्रतिशत, विप्रो में 0.99 प्रतिशत और सनफार्मा में 0.58 प्रतिशत की गिरावट आई.

ऑटो शेयरों में सबसे अधिक उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो सोमवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में देखी गई. इसमें 2.16 प्रतिशत की तेजी आई. इसके बाद निफ्टी बैंक में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.10 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.30 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.33 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.45 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.83 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.89 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.77 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला.

ये भी पढ़ें :- Lucknow News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने चुनावी हलचल की तेज, जनसंपर्क कर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version