Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 790.34 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 72,304.88 अंक पर फिसल गया. वहीं एनएसई निफ्टी (Nifty) भी 247.20 अंक गिरकर 21,951.15 के लेवल पर पहुंच गया.

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी में मुनाफावसूली के कारण इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट देखी गई.

इसके अलावा सरकारी बैंकों, ऑटो सेक्टर और ऑयल ऐंड गैस कंपनियों के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत से लेकर 3.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. इस वजह से मार्केट पर नकारात्‍मक असर देखने को मिला. एनालिस्ट का मानना है कि मुनाफावसूली करने वाले निवेशकों की वजह से कुछ समय के लिए बिकवाली का दबाव पैदा हो सकता है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.9 प्रतिशत की गिरावट के कारण भी बाजार पर निगेटिव असर पड़ा.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज सबसे ज्यादा उछाल हिंदुस्तान यूनिलिवर, इंफोसिस, टाटा कंसंल्टैंसी औऱ टेलीकॉम कंपनी,  भारती एयरटेल के शेयरो में देखने को मिला. सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारूति, विप्रो, टाटा स्‍टील, जेएसडब्‍ल्‍य स्‍टील, एसियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज और अल्‍टाट्रेक सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, भर जाएंगे धन के भंडार

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version