Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी. मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 317.45 अंक उछलकर 82,570.91 के स्‍तर पर बंद हुआ. वही दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 113.50 अंक की बढ़त लेकर 25,195.80 के स्‍तर पर बंद हुए.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फोसिस के शेयरों में तेजी आई. वहीं एचसीएल टेक के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टाटा स्टील  के शेयर भी नुकसान में दिखे.

एशियाई बाजारों का हाल

बात करें एशियाई बाजारों की तो इसमें हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की 225 फायदे में दिखे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में दिखे. अमेरिकी बाजार सोमवार को पॉजिटिव ढंग से बंद हुए थे.     

ये भी पढ़ें :- भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, समय से पहले हासिल किया 50.08 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन लक्ष्य

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version