Stock Market: भारी गिरावट लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते घरेलू शेयर बाजार आज भारी गिरावट लेकर खुला था. हालांकि, बाद में गिरावट में कुछ कमी आई. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.70 प्रतिशत यानी 573 अंक की गिरावट लेकर 81,118 के स्‍तर पर बंद हुआ है.

बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 0.68 प्रतिशत यानी 169 अंक की गिरावट लेकर 24,718 के स्‍तर पर बंद हुआ. एनएसई पर ट्रेडेड 2964 शेयरों में से 1059 शेयर हरे निशान पर, 1824 शेयर लाल निशान पर और 81 शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए.

इन शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें तो सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में देखने को मिली. इसके अलावा, कोटक बैंक, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, एशियन पेंट और भारतीय एयरटेल का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ. इससे इतर टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति और समफार्मा का शेयर हरे निशान में बंद हुए.

सेक्टोरल इंडेक्‍स का हाल

बात करें सेक्टोरल इंडेक्‍स की तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.18 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.05 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.36 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.96 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.23 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.91 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.73 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.43 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Air India Plane Crash: दिवंगत पूर्व CM विजय रूपाणी के परिवार से मिले PM मोदी, जताया शोक

Latest News

Aaj Ka Rashifal: विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर इन 6 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version