जमुई के बाद ओडिशा में खौफनाक वारदात! बाइक सवार कपल को घेरकर दबंगों ने की अभद्रता, गिड़गिड़ाती रही युवती

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Harassment Case: बिहार के जमुई की घटना के बाद अब ओडिशा के ढेंकनाल से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कपिलाश रोड पर बाइक से गुजर रहे एक युवक और युवती को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद दोनों के साथ मारपीट और युवती के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है. घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

युवती के साथ की बदसलूकी

बताया जा रहा है कि युवक और युवती घूमने के लिए इलाके में पहुंचे थे. इसी दौरान कपिलाश रोड पर कुछ लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया. वायरल फुटेज में कई लोग दोनों को घेरते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान युवक के साथ मारपीट और युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई.

हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती रही Odisha Harassment Case

वीडियो में युवती लोगों से उसे छोड़ने की अपील करती नजर आती है. वह हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती है, लेकिन भीड़ में मौजूद लोग उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर हंगामा करते रहे.

सोशल मीडिया पर फैल गया वीडियो

मामले को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा.

प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि घटना के समय पीड़ितों की ओर से तत्काल शिकायत नहीं दी गई थी. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर

Latest News

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version