Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आज  शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान में था और लंबे समय तक नेगेटिव रूख के साथ ही कारोबार करता रहा. हालांकि, दोपहर 1 बजे के आसपास जब ये हरे निशान में आया तो इसने अपनी तेजी को अंत तक बनाए रखा. कारोबार के अंत में बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ.

आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की तेजी लेकर 82,530.74 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) भी आज 395.20 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की शानदार बढ़त लेकर 25,062.10 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 1 कंपनी का शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 1 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. जबकि, एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ.

इन शेयरों में बढ़त

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक 4.16 प्रतिशत की बढ़त और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. आज हरे निशान में बंद होने वाली सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एचसीएल टेक 3.37 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 2.60 फीसदी, एटरनल 2.36 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.17 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.07 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.04 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.88 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.62 फीसदी, भारती एयरटेल 1.61 फीसदी, सनफार्मा 1.55 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.48 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.36 फीसदी, टाटा स्टील 1.32 फीसदी, इंफोसिस 1.30 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.22 फीसदी, पावरग्रिड 1.20 फीसदी के नाम शामिल हैं.

इनमें भी दिखी तेजी

आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.20 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.17 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.12 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.00 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.92 फीसदी, एनटीपीसी 0.91 फीसदी, टीसीएस 0.89 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.81 फीसदी, आईटीसी 0.73 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- दरभंगा: सारे रूल्स तोड़ पैदल ही आंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी, दरभंगा DM करेंगे मुकदमा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version