Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Today : सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सेशन में भारतीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई.  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 73,872 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ. आज के कारोबार में उतार चढ़ाव के बाद दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स बढ़त के साथ बंद हुए.

सेंसेक्‍स निफ्टी की क्‍लोजिंग

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स आज (Sensex) 100 अंक की चढ़कर 73,903.09 के लेवल पर खुला और कारोबार के दौरान 74000 के बेहद नजदीक आते हुए 73,990.13 अंक के लेवल तक पहुंच गया. दिन के अंत में सेंसेक्स 66.14 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,872.29 के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स की 15 कंपनियों के शेयर हरे बंद हुए, जबकि 15 के ही शेयर लाल निशान में बंद हुए.

वहीं बात करें निफ्टी की तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) भी 0.12 अंक या 27.20 फीसदी की मजबूती के साथ 22,405.60 के लेवल पर बंद हुआ. एनएसई निफ़्टी की 25 कंपनियों के शेयर हरे में जबकि 25 के लाल निशान में बंद हुए.

बाजार के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा 3.50 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. इसके साथ ही पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ रहे.

टॉप लुजर्स

दूसरी ओर, जेएसडब्‍ल्‍यू स्टिल का शेयर सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ् इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, इन्फोसिस, आईटीसी, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो के शेयर गिरावट में बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- सनातन धर्म पर टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्टालिन को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा…

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version