Stock Market: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बैंक निफ्टी करीब 100 अंक नीचे फिसलकर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी में मजबूत कारोबार होता हुआ दिखा. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 45 अंक नीचे 72,578 पर शुरुआती कारोबार कर रहा है.  वहीं निफ्टी 3 अंक गिरकर 22,052 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी भी 65 अंक फिसलकर 46,953 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

जानिए आज कैसा रहेगा बाजार

गुरुवार (22 फरवरी) को वैश्विक बाजार से पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहा है. बात करें जापान के बाजार की तो निक्‍केई रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है. दूसरे ओर गिफ्ट निफ्टी भी करीब 70 अंक ऊपर नजर आया. इधर Nvidia के परिणामों ने अमेरिकी बाजारों में जोश भर दिया है.

निचले स्तरों से शेयर बाजार में शानदार रिकवरी दिखी है. होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनी EUREKA FORBES में आज ब्लॉक डील के माध्‍यम से प्रोमोटर 12 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं. तीन प्रतिशत छूट पर करीब 495 रुपए फ्लोर प्राइस संभव है. ये डील 1150 करोड़ रुपए की हो सकती है.

फेड बैठक के मिनट्स

अधिकारियों के मुताबिक, दरों को जल्दी काटने पर सावधानी बरतनी चाहिए. अधिकारी नीति में ढील शुरू करने से पहले और अधिक अनुकूल डेटा देखना चाहते थे. 10 वर्ष की बॉन्ड यील्ड 4.3 प्रतिशत के ऊपर कायम है. ज्यादातार एनलिस्ट्स का कहना है कि अब जून से पहले रेट कट की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें :- 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version