Stock Market: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) में सकारात्मक रूप से हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है. आज शेयर बाजार (Stock Market) में अच्छे वैश्विक संकेतों से मजबूत देखने को मिली. दिसंबर तिमाही में शानदार परिणामों के बाद आईसीआईसीआई बैंक सहित अन्य शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली. इसके वजह से BSE सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक ऊपर खुला.

वहीं दूसरी ओर, NSE निफ्टी (Nifty) भी शुरुआती कारोबार 21700 के पार पहुंच गया. आज के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. वहीं मीडिया सेक्टर के शेयरों में बड़ी बिकवाली दर्ज की गई. सोनी और जी के बीच विलय का करार टूटने के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.

डॉलर के मुकाबले छह पैसे कमजोर हुआ रुपया

मंगलवार की सुबह के सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आयातकों की डॉलर मांग के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 83.13 के लेवल पर आ गया. मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, रुपया सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है, क्योंकि विदेशी पूंजी निकासी से घरेलू शेयर मार्केट्स को मिल रहे समर्थन में कमी आई है.

ये भी पढ़ें :-

 

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version