Stock Market: शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी, आईटी स्टॉक्स उछले

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है.  बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (Sensex) 77.92 अंक उछलकर 74,417.36 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 23.80 अंकों की बढ़त लेकर 22,594.15 अंक पर पहुंच गया है. शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में आईटी स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखी जा रही है. टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, एचसीएलटेक में अच्छी तेजी बनी हुई है. वहीं, बैंकिंग शेयर में मुनाफावसूली हावी है.

बता दें कि बैंक, वित्तीय एवं धातु शेयरों में तगड़ी खरीदारी आने से भारतीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि निजी बैंकों पर नियामकीय कार्रवाई से सार्वजनिक बैंकों को समर्थन मिला. ग्‍लोबल मार्केट्स में काफी हद तक मिला-जुला संकेत दिखा. अब नजरें तिमाही नतीजों पर लगी हुई हैं.

इस शेयर में जबरदस्त तेजी 

टेक महिंद्रा के शेयर में 12.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. टाटा स्टील, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी अन्य सबसे अधिक फायदे वाले शेयरों में हैं. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले के शेयर लाल निशान में हैं.

वैश्विक बाजार में गिरावट 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में कारोबार करते दिखे हैं. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,823.33 करोड़ रुपये के दाम के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें:- Arti Singh Wedding: गुस्सा थूक भांजी आरती सिंह को मामा गोविंदा ने दिया आशीर्वाद, बोले- ‘किसी प्रकार का वास्तु दोष…’

 

Latest News

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा, GRAP-3 लागू; 15 इलाकों में AQI 400 पार, कोहरे ने भी बढ़ाई परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव...

More Articles Like This

Exit mobile version