Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला. आज  बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेचंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 229.55 अंकों की बढ़त लेकर 73,427.65 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) भी 69.85 अंकों की तेजी लेकर 22,194.55 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी. बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 1414 अंकों की जबरदस्त गिरावट लेकर 73,198 के स्‍तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 422 अंकों के नुकसान लेकर 22,122 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जोरदार तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे. इस तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी के 50 कंपनियों में से 37 कंपनियों के शेयर फायदे के साथ हरे निशान में ट्रेड करते हुए दिखाई दिए. वहीं दूसरी ओर 13 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक 3.61 फीसदी की तेजी लेकर खुले. इसके अलावा इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक 2.14 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

इन कंपनी के शेयरों में भी आई तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.66 फीसदी, इंफोसिस 1.82 फीसदी, जोमैटो 1.53 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.23 फीसदी, पावरग्रिड 0.88 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.77 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.74 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.74 फीसदी, भारती एयरटेल 0.67 फीसदी, टीसीएस 0.65 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.61 फीसदी, टाटा स्टील 0.55 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.48 फीसदी, टाइटन के शेयर 0.46 फीसदी की बढ़त लेकर खुले. जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर 0.87 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.86 फीसदी, एनटीपीसी 0.55 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.43 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.04 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

 

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: 03 मार्च को क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version