Stock Makret: शेयर बाजार में दिखी मजबूती, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मई महीने के पहले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स बीएसई सेंसेक्स 128.33 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 74,611.11 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, दूसरी ओर NSE निफ्टी 43.35 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़त के साथ  22,648.20 पर पहुंच गया. आज सेंसेक्स में 74,360.69 और 74,812.43 के रेंज में कारोबार हुआ. वहीं निफ्टी में 22,567.85 और 22,710.50 के रेंज में ट्रेड हुआ. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी पर बंद हुए.

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

30 शेयरों पर बेस्‍ड सेंसेक्स में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर टॉप गेनर रहे. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर रहे.

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, हांगकांग लाभ में रहा, जबकि सियोल, टोक्यो और शंघाई गिरावट के साथ क्‍लोज हुए. यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे. वॉल स्ट्रीट बुधवार को मिश्रित लेवल पर समाप्त हुआ. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.02 फीसदी चढ़कर 84.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें :- UAE में एक बार फिर भयंकर तूफान और बारिश से बिगड़े हालात, कई उड़ानें रद्द; बस सेवा भी ठप

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version