Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत क्लोजिंग, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स में बढ़त हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 904.95 अंक उछलकर 74,635.11 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेज का निफ्टी (NSE Nifty) भी लंबे समय के बाद 22,600 के लेवल को पार कर गया. आज के कारोबार में निफ्टी 215.10 अंकों की तेजी के साथ 22,635.05 के लेवल पर पहुंच गया है.

ICICI Bank देश की टॉप 5 कंपनी में शामिल

सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल आई. ICICI Bank का स्टॉक 4.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1156.90 के लेवल पर पहुंच गया. इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया. अब आईसीआईसीआई बैंक देश की टॉप 5 कंपनी में शामिल हो गई है।

निवेशकों की 2 लाख करोड़ से अधिक की कमाई 

स्‍टॉक मार्केट में शानदार तेजी से निवेशकों ने आज एक दिन में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की हैं. जानकारी दें कि 26 अप्रैल को जब बाजार बंद हुआ तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,04,04,376 करोड़ रुपये था जो आज यानी 29 अप्रैल को बढ़कर 4,06,44,088 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह इन्‍वेस्‍टर्स की आज एक दिन में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है.

ये भी पढ़ें :- Garlic peel: बड़े काम के हैं लहसुन के छिलके, फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version