Stock Market: शेयर बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: साल 2023 के आखिरी महीने में घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) के लगातार ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब नए साल में बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली दिख रही है. नए साल के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. इसके पीछे की वजह फाइनैंशियल और IT शेयरों में भारी बिकवाली बनी. इस बीच, एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूझान देखे गए. भारत में बढ़ते कोविड के मामले निवेशकों की चिंता बढ़ा रहे है.

कारोबार के अंतिम सत्र में शेयर बाजार ने थोड़ी रिकवरी की. दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 551.93 अंक गिरकर 71,720.01 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 135.30 अंक गिरकर 21,606.50 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसके बाद बैंचमार्क सूचकांकों ने कुछ हद तक वापसी की. मंगलवार के कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE सेंसेक्स 379 अंक फिसलकर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक की गिरावट आई.

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक घाटे की भरपाई करने से पहले इंट्राडे ट्रेड में 0.5% से अधिक गिर गए और नेगेटिव सेंटीमेंट के साथ क्‍लोज हुए.

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 379.46 अंक यानी 0.53  प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,892.48 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स आज 71,613.74 और 72,332.85 के रेंज में ट्रेड किया. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी (Nifty) में भी 81.65 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट आई. दिन के अंत में निफ्टी 21,660.25 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 21,555.65 और 21,755.60 के रेंज में ट्रेड हुआ.

ये भी पढ़ें :- जापान में बड़ा हादसा, लैंड होते ही आग के गोले में बदला प्लेन, सवार थे 397 यात्री

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This