Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स निफ्टी और सेंसेक्स के साथ सभी बड़े इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 138 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर  74,849 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 48 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर लेकर 22,695 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, बैंक निफ्टी बैंक में मामूली कमजोरी देखने को मिली है. यह 38 अंक गिरकर 48,691 के स्‍तर पर है.

स्‍मॉलकैप मिडकैप में तेजी

आज सुबह 9:20 तक एनएसई पर 985 शेयर बढ़त के साथ और 920 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, निजी बैंक, इ्न्फ्रा और कमोडिटी के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. लार्जकैप, स्मॉलकैप और मिडकैप तीनों ही शेयरों में तेजी दर्ज की गई है.

आज के गेनर्स और लूजर्स

बात करें आज के गेनर्स और लूजर्स की तो, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्लू स्टील, एसबीआई, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, आईटीसी, एचयूएल, नेस्ले, टेक महिंद्रा, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और एलएंडटी के शेयर गेनर्स हैं. वहीं, विप्रो, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक  सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर लूजर्स हैं.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल  

एशियाई बाजारों से मिलाजुला संकेत देखने को मिला है. टोक्यो और शंघाई के बाजारों में गिरावट दर्ज की है. वहीं, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक के मार्केट हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. बात करें अमेरिकी बाजार की तो यह मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में करीब सपाट बंद हुए थे. डाओं में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट हुई थी. हालांकि, टेक्नोलॉजी इंडेक्स नास्डेक 0.3 प्रतिशत की बढ़त लेकर बाजार बंद हुआ. कच्चा तेल भी सपाट दिखा है. WTI  क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price: दिल्ली-यूपी में महंगा तो इंदौर में स्थिर हुआ सोना, जानिए चांदी की कीमत

Latest News

11 महीनों के निचले स्तर पर भारतीय शेयर बाजार, कच्‍चा तेल बना गिरावट की वजह

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ खुला, जिससे सेंसेक्स और...

More Articles Like This

Exit mobile version