Campaign Song: BJP ने 12 लैंग्वेज में रिलीज किया नया गाना, …तभी तो सब मोदी को चुनते हैं!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Launch Campaign Song: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए चुनावी प्रचार और सभाएं कर रहे हैं. इन सब के बीच बीजेपी ने एक नया थीम सॉन्ग रिलीज किया है.

खास बात यह है कि यह गीत 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, जो राष्ट्र की अनेकता में एकता भावना को प्रदर्शित कर रहा है. सभी एक ही बात कह रहे हैं- “सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं.”

बीजेपी के नए गाने में मोदी सरकार के कामों के साथ 2014 से अब तक देश में कितना बदलाव आया है, इसका जिक्र किया गया है. साथ ही गाने में बीजेपी सरकार के किए विकास के कामों को भी दिखाया गया है. बता दें कि हिंदी के साथ ही पंजाबी सहित अलग-अलग भाषाओं में इस गीत को लॉन्च किया गया है. देखिए वीडियो…

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version