Stock Market: आज शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. बुधवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 190.47 अंकों की बढ़त लेकर 81,036.22 अंक के स्‍तर पर खुला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 31.6 अंकों की तेजी के साथ 24,488.75 अंकों पर खुला. बता दें कि मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था और अच्छे उछाल के साथ बंद हुआ था.

सेंसेक्स की 22 कंपनियों के शेयर में बढ़त

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर मुनाफे के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि 7 कंपनियों ने नुकसान के साथ लाल निशान में ट्रेड की शुरू की. इसी तरह, निफ्टी के 50 कंपनियों में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले.  सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

आज सेंसेक्स के लिए अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक 1.16 फीसदी की बढ़त लेकर खुले. इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.84 फीसदी, सनफार्मा 0.74 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.67 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.66 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.61 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.61 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.54 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.47 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.46 फीसदी, टीसीएस 0.43 फीसदी, एनटीपीसी 0.41 फीसदी, भारती एयरटेल 0.33 फीसदी, टाटा स्टील 0.31 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.27 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.25 फीसदी, आईटीसी 0.24 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.19 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 0.11 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.11 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.07 फीसदी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :-  Gold Silver Price Today: सोने की चमकी कीमत, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज की कीमत

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version