Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 132.97 अंकों की तेजी लेकर 75,434.23 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.4 अंक की उछाल लेकर 22,883.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था.

लाभ में दिखे ये शेयर

आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, सिप्ला, ट्रेंट नुकसान में दिखे. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की तेजी आई. आईटी, फार्मा को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें टेलीकॉम, मीडिया मेटल, पीएसयू बैंक में 1-1 फीसदी की तेजी आई है.

अमेरिकी बाजार का हाल

अमेरिकी बाजारों में दो दिनों की बढ़त के बाद मंगलवार को गिरावट आई, क्योंकि प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट देखी गई. डॉव जोन्स 0.62 प्रतिशत गिरकर 41,581 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 1.07 प्रतिशत गिरकर 5,614 पर आ गया. यह फरवरी के उच्चतम स्तर से 8.6 प्रतिशत नीचे था और सुधार क्षेत्र के करीब था. नैस्डैक में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जो 1.71 प्रतिशत गिरकर 17,504 के लेवल पर बंद हुआ.

ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार, एशियाई बाजार में शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई. बैंक ऑफ जापान द्वारा अपनी नीतिगत ब्याज दर को उम्मीद के मुताबिक स्थिर रखने के बाद येन में उतार-चढ़ाव देखा गया. जापान और दक्षिण कोरिया के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि चीन के शेयरों में गिरावट आई और हांगकांग के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा.

ये भी पढ़ें :- Sunita Williams: ‘जो वादा किया, उसे निभाया…,’ सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version