Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. ट्रेडिंग सेशन में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 63 अंक की बढ़त लेकर 24,999.40 के स्‍तर पर खुला, जबकि बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स  (BSE Sensex) 206.94 अंक की बढ़त के साथ 81,766.48 के स्‍तर पर पहुंच गया.

व्यापक सूचकांक मिश्रित रुख के साथ ओपेन हुए. बैंक निफ्टी इंडेक्स 210.50 अंक की बढ़त लेकर 51,328.30 के स्‍तर पर खुले. कारोबार शुरू होने पर डिविस लैब्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एलटीआईमाइंडट्री निफ्टी पर सबसे अधिक लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस के शेयर घाटे में दिखे हैं.

निवेशकों का रुझान

एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 10 सितंबर 2024 को 1,176.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी तरह, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,757.02 करोड़ रुपये के स्टॉ क खरीदे. आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 2.04 प्रतिशत बढ़कर 69.05 डॉलर हो गईं, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत बढ़कर 72.22 डॉलर पर आ गया.

एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिकी बाजारों में रात भर की बढ़त के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों में तेजी रही. जापान का निक्केई 225 0.64 प्रतिशत बढ़कर 36,449 पर पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 2,538.72 पर पहुंच गया. हालांकि एशिया डॉव में थोड़ी गिरावट आई और यह 0.04 प्रतिशत गिरकर 3,472.46 पर आ गया. इस बीच, चीन का बेंचमार्क शंघाई कंपोजिट 2,736 पर रहा.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, चांदी के बढ़े भाव; जानिए रेट?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version