Stock Market: मामूली बढ़त लेकर खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 121.77 अंकों की बढ़त लेकर 76,146.28 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 26.90 अंकों की बढ़त लेकर 23,192.60 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि 1 अप्रैल को घरेलू शेयर बाजार भारी-भरकम गिरावट लेकर बंद हुआ था. मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1390.41 अंक टूटकर 76,024.51 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

टेक महिंद्रा के शेयर में अच्छी बढ़त

आज सुबह बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया. वहीं बाकी की 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे. दूसरी ओर, सुबह 9.25 बजे निफ्टी 50 की 50 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे.

शेष 32 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 1.30 फीसदी की तेजी के साथ खुले. नेस्ले इंडिया के शेयरों ने सबसे अधिक 2.25 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया.

बाकी कंपनी के शेयरों की कैसी रही शुरुआत

इनके अलावा, आज इंफोसिस के शेयर 1.12 फीसदी, जोमैटो 1.01 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.55 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.37 फीसदी, आईटीसी 0.22 फीसदी, भारती एयरटेल 0.19 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.16 फीसदी, टाइटन 0.15 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.13 फीसदी, टाटा स्टील 0.07 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.07 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ खुले. जबकि, पावरग्रिड के शेयर आज 1.16 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.66 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.61 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर 0.61 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

ये भी पढ़ें :- पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version