Stock Market: शेयर बाजार में पांच दिन से जारी बढ़त पर लगा ब्रेक, 609 अंक फिसला सेंसेक्स

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में पिछले पांच दिन से जारी बढ़त पर ब्रेक लग गया. मई सीरिज के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बावजूद बाजार में बिकवाली दर्ज की गई. शुक्रवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर घरेलू बेंचमार्क के प्रमुख इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान में बंद हुए.

देश में लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे दूसरे फेज के वोटिंग के बीच शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.28 अंक यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 73,730.16 के लेवल पर बंद हुआ. दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 150.40 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 22,419.95 के  लेवल पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- मतदान बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार, जानिए 3 बजे तक कहां हुई कितनी वोटिंग?

Latest News

अर्ध तितली आसन: लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न होगी दूर! जानें करने का सही तरीका और फायदे

Half Butterfly Pose: आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करने के कारण कूल्हों, जांघों...

More Articles Like This

Exit mobile version