वास्तु के अनुसार इन तस्वीरों से सजाएं घर की दीवारें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips For Wall Decoration: घर में वास्‍तु शास्‍त्र का बड़ा प्रभाव होता है. इसमें कमी की वजह से दोष लगता है. आजकल लोग वास्‍तु के अनुसार घर तो बनवा लेते हैं लेकिन घर की साज सज्‍जा करते समय वास्‍तु का ध्‍यान नहीं रखते है. घर को आकर्षक व सुन्दर दिखाने के लिए बहुत सी सजावट की चीजें जैसे गमले, फूल, तस्‍वीरें और मूर्तियां आदि लाते हैं.

विशेष रूप से ज्‍यादातर लोग दीवारों को सजाने के लिए तस्वीरें घर में लाते हैं. वास्‍तु के अनुसार, तस्‍वीरों का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का प्रभाव होता है. कुछ तस्‍वीरें आपके भाग्‍य को दुर्भाग्‍य में बदल सकती है तो वहीं कुछ आपके सोए भाग्‍य को जगा सकती है. ऐेसे में आइए उन तस्वीरों के बारे में जानें जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं.

सफेद बाघ

वास्तु के अनुसार, घर में आक्रामक व हिंसक जानवरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए, लेकिन सफेद बाघ को वास्‍तु में शुभ माना गया है. अगर आप घर की पश्चिम दिशा की दीवार पर सफेद बाघ की तस्वीर लगाते हैं तो इससे आपका घर बुरी नजर से बचा रहेगा. साथ ही आपके घर पर किसी प्रकार के काले जादू का प्रभाव नहीं पड़ेगा.

पहाड़ और बड़ी इमारतें

घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, पहाड़ों और पेड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन तस्वीरों में झरना या नदी न हो. माना जाता है कि इस तरह की तस्वीरों से आपके जीवन में स्थायित्व आता है. साथ ही आपके आत्मविश्वास और ताकत में बढ़ोत्‍तरी होती है.

कुबेर की तस्‍वीर

घर के उत्तर दिशा में कुबेर की तस्‍वीर लगाना शुभ होता है. इसके अलावा पूर्व में सूर्य की फोटो लगाना अच्छा होता है. वास्तु के अनुसार, इससे घर में धन आने का रास्ता खुलता है.

सुंदर महिला की तस्वीर

वास्तु के मुताबिक घर के दक्षिण-पूर्व कोने में सुंदर महिला की तस्वीर लगा सकते हैं. इसे वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है.

राधा-कृष्ण

घर के मास्टर बेडरूम के उत्तर-पश्चिम कोने में राधा-कृष्ण की फोटो लगानी चाहिए. इससे शादी-शुदा जिंदगी में प्यार बना बढ़ता है.

गरुड़ पक्षी

गरुड़ पक्षी की तस्‍वीर को घर में लगाना वास्तु के अनुसार बहुत ही अच्छा माना जाता है. अध्यात्म की दृष्टि से भी गरुड़ पक्षी बहुत शुभ होता है. घर में गरुड़ पक्षी की तस्‍वीर लगाने से आपकी संपत्ति, शक्ति और स्थायित्व में वृद्धि होती है.

मछलियों की तस्वीर

मछली को घर में एक्वेरियम रखना सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आपके घर में एक्वेरियम नहीं है तो आप एक्वेरियम की फोटो या फिर मछलियों की तस्वीर घर में लगा सकते हैं. मछलियों की तस्वीर लगाने से आपके घर में धन की वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें :- Vitamin For Bones: इस विटामिन की कमी हड्डियों को बना सकती है खोखला, जानिए इस कमी को कैसे करें दूर

 

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना 4,800 और चांदी 9,000 रुपये महंगी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी...

More Articles Like This

Exit mobile version