शेयर बाजार पर भी चढ़ा दिवाली का रंग, सेंसेक्स-निफ्टी में आया जबरदस्त उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: दिवाली से पहले घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली हैं. सोमवार को शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.76 प्रतिशत यानी 602 अंक की तेजी लेकर 80,005 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर, जबकि 5 शेयर लाल निशान पर रहे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.65 प्रतिशत यानी 158 अंक की बढ़त लेकर 24,339 पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान में रहे.

इन शेयरों में देखी गई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 5.43 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.96 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 3.08 प्रतिशत, विप्रो में 2.83 प्रतिशत और आयशर मोटर्स में 2.67 प्रतिशत दर्ज हुईः वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोल इंडिया में 4.08 प्रतिशत, बजाज ऑटो में 2.07 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 1.35 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में 1.11 प्रतिशत और बीईएल में 0.95 प्रतिशत दर्ज हुई.

सभी सेक्टोरल सूचकांकों में मजबूती

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं. सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.98 प्रतिशत की दर्ज की गई है. इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 1.38 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 2.40 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.92 प्रतिशत तेजी आई.

इसके अलावा निफ्टी बैंक में 1.09 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.61 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.25 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.48 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 प्रतिशत़, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.80 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, जानिए किसे मिला मौका?

 

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This

Exit mobile version