29 October 2024 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

29 October 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 29 अक्टूबर दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

29 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग (Panchang 29 October 2024)

29 अक्टूबर, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी है. द्वादशी तिथि मंगलवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. आज के दिन भौम प्रदोष का व्रत किया जाएगा. इसी के साथ आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा. वही, शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज धनतेरस का त्योहार भी मनाया जाएगा. आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 AM – 12:32 PM तक रहेगा. राहुकाल दोपहर के 2:58 PM – 4:22 PM तक रहेगा.

29 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग (Panchang 29 October 2024)

त्यौहार- धनतेरस
तिथि- उदया तिथि द्वादशी
माह- कार्तिक
आज का नक्षत्र – फाल्गुनी नक्षत्र
योग – वैधृति योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – मंगलवार
चंद्रमा राशि – कन्या
सूर्य राशि- तुला राशि
विक्रम संवत – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त -सुबह 11:48 AM – 12:32 PM तक
राहुकाल- दोपहर के 2:58 PM – 4:22 PM तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:30 am
सूर्यास्त- शाम 5:38 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version