Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई है. आज सुबह करीब 9.55 बजे बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स (Sensex) 416 अंकों की गिरावट के साथ 72,681 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 136 अंकों की गिरावट के साथ 22,010 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. स्मॉलकैप और मिड-कैप शेयर शुरुआती कारोबार में 0.8 प्रतिशत और 0.45 प्रतिशत की बढ़त आई.

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

तीन शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एमएंडएम, एचसीएलटेक, एलएंडटी, विप्रो के शेयर आज टॉप लूजर्स रहे. वहीं,  निफ्टी में, बीपीसीएल और ग्रासिम अतिरिक्त हानि में रहे.

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, यूपीएल, ओएनजीसी के शेयर आज के टॉप गेनर्स हैं. व्यापक बाजार अपेक्षाकृत मजबूत दिखे. केंद्र द्वारा आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद अन्य शेयरों में एचपीसीएल, इंडियन ऑयल और बीपीसीएल 2-4 फीसदी गिर गए.

वैश्विक बाजार का हाल

अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक 0.3 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद के मुकाबले 0.6 फीसदी बढ़ गया, जिससे यूएस-10 साल की ट्रेजरी यील्ड 10 बीपीएस बढ़कर 4.29 फीसदी हो गई. डाउ जोंस 0.35 फीसदी गिर गया. नैस्डैक कंपोजिट 0.3 प्रतिशत फिसल गया और एसएंडपी 500 0.29 प्रतिशत गिर गया. आज सुबह एशिया बाजारों में निक्केई 0.45 प्रतिशत नीचे फिसल गया. हैंग सेंग, एएसएक्स 200 और कोस्पी प्रत्येक में लगभग 1 फीसदी की भारी गिरावट आई.

पेटीएम पर आज नजर रहेगी क्योंकि एनपीसीआई ने इसे एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और यस बैंक के जरिए से यूपीआई पर तीसरे पक्ष के एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में कार्य करने की अनुमति दी है, जो पेटीएम के लिए पेमेंट सेवा प्रदाता के तौर पर कार्य करेगा.

ये भी पढ़ें :- UP News: “20 मिनट्स नेबरहुड” अवधारणा पर बसने जा रही हरहुआ में वर्ल्ड सिटी एक्सपो

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version