शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले दिन कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 195.57 अंकों की बढ़त लेकर 81,576.93 के स्‍तर पर खुला. व‍हीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 59.20 अंक की बढ़त लेकर 25,023.45 के स्‍तर पर खुला.

सेंसेक्स की 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर

आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर जबकि 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे. इसी तरह, एनएसई निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर और 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ ट्रेड करते दिखे. वहीं 1 कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखा.

बड़ी बढ़त के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जेएसडब्लू स्टील ने आज सबसे अधिक 1.93 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा, लार्सन एंड टुब्रो ने 1.51 फीसदी, टाटा स्टील ने 1.43 फीसदी, इंफोसिस ने 0.84 फीसदी, टेक महिंद्रा ने 0.82 फीसदी, एचडीएफसी बैंक ने 0.78 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 0.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इनके साथ ही एचसीएल टेक, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, सीटीएस, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी तेजी देखी गई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए ताजा भाव

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version