कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में 95% भारतीय पार्ट्स का किया इस्तेमाल: Kinetic Green CEO

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
काइनेटिक ग्रीन की सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी (Sulajja Firodia Motwani) ने कहा कि कंपनी द्वारा टोनिनो लेम्बोर्गिनी एसपीए के साथ साझेदारी में वैश्विक बाजार के लिए पेश की गई इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में 95% भारतीय पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए काइनेटिक ग्रीन की सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने कहा, काइनेटिक ग्रुप हमेशा इनोवेटिव प्रोडक्ट्स को लाता है.
हमने नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए हमेशा बड़ी कंपनियों जैसे मर्सिडीज-बेंज, होंडा मोटर कंपनी, हुंडई ताइजिन और कई अन्य के साथ साझेदारी की है और मार्केट में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने कहा, यह भी एक ऐसा ही प्रयास है ,जिसमें हमने तेजी से बढ़ रहे गोल्फ और लाइफस्टाइल सेगमेंट में ध्यान केंद्रित किया है और टोनिनो लेम्बोर्गिनी SPA के साथ साझेदारी की है. इसमें भारतीय इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग के साथ इटली के डिजाइन का एक मिश्रण देखने को मिलेगा.
मोटवानी ने बताया, यह पहली बार है जब भारत में बने ईवी प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने पेश किया गया है. मुझे गर्व है कि इसे बनाने में हमने 95% भारतीय पार्ट्स का इस्तेमाल किया है और सही मायनों में यह मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है. काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ने गुरुवार को मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट का ग्लोबल लॉन्च किया था. इस गोल्फ कार्ट को कंपनी ने इटली के ब्रांड टोनिनो लेम्बोर्गिनी एसपीए के साथ मिलकर तैयार किया है.
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोडक्ट के लॉन्च के साथ ही काइनेटिक ग्रीन की एंट्री दोपहिया और तिपहिया वाहनों से बढ़कर चारपहिया वाहन सेगमेंट में हो गई है. कंपनी द्वारा लॉन्च की गई गोल्फ और लग्जरी कार्ट की मुख्य फीचर्स में सुगमता के लिए अनुकूलित मैकफर्सन सस्पेंशन और स्थिरता के लिए उन्नत चार-पहिया ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक शामिल हैं। पावर यूनिट 45 एनएम टॉर्क और 30% ग्रेडेबिलिटी उत्पन्न करने में सक्षम है, जिससे कहीं भी जाना आसान होगा.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version