लगातार 5वें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज लगातार 5वें दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. हफ्ते के आखिरी दिन, एक बार फिर शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई. शुक्रवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 557.45 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त लेकर 76,905.51 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 159.75 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,350.40 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि शेयर बाजार ने आज गिरावट लेकर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी. लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी हावी होने पर ये हरे निशान में आ गया था.

आज एनटीपीसी के शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, बाकी की 5 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए, बाकी की 12 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक 3.09 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 1.19 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स में भी उछाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज बजाज फाइनेंस के शेयर 2.62 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 2.14 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.13 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 2.11 फीसदी, सनफार्मा 2.08 फीसदी, नेस्ले इंडिया 2.03 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.86 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.48 फीसदी, पावरग्रिड 1.41 फीसदी, जोमैटो 1.25 फीसदी, भारती एयरटेल 0.96 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.89 फीसदी, आईटीसी 0.76 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.74 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.69 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.60 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, आज टाटा स्टील के शेयर 1.19 फीसदी, इंफोसिस 0.98 फीसदी, टाइटन 0.78 फीसदी और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह में बोलीं राष्ट्रपति Draupadi Murmu- सहानुभूति पत्रकारों को AI से निपटने में कर सकती है मदद

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version