Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज भी भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.18 प्रतिशत या 147 अंक की बढ़त के साथ 81,053 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार छठे सेशन में बढ़त लेकर बंद हुआ है. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में, जबकि 12 शेयर लाल निशान पर दिखे. वहीं निफ्टी 0.17 प्रतिशत यानी 41 अंक बढ़त लेकर 24,811 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर, जबकि 23 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन स्‍टॉक्‍स में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी ग्रेसिम में 2.65 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर में 2.42 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 1.60 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल में 1.37 प्रतिशत और टाटा स्टील में 1.37 प्रतिशत दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट विप्रो में 1.37 प्रतिशत, एनटीपीसी में 1.25 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 1.22 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.21 प्रतिशत और डॉ रेड्डी में 1.17 प्रतिशत दर्ज हुई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांको की तो, निफ्टी बैंक में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.86 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 प्रतिशत, निफ्टी मेटल मे 0.67 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.67 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.57 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.45 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.44 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.23 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.14 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.16 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.09 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका में दिखी भारतीय परंपरा की झलक, वैदिक प्रार्थना के साथ हुई डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version