Stock Market: शेयर बाजार को रास आई पाक पर एयर स्ट्राइक, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार रात पीओके में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक शेयर बाजार को रास आई है. प्री ओपन मार्केट में घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे थे. लेकिन बाजार खुलते ही मार्केट सपाट हो गया. बाजार हरे निशान पर ट्रेड करने लगा.

शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.19 प्रतिशत यानी 154 अंक की बढ़त लेकर 80,800 पर ट्रेड करते दिखा. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 0.23 प्रतिशत यानी 55 अंक की तेजी लेकर 24,434 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्‍यादा तेजी टाटा मोटर्स में 4.01 प्रतिशत और पावरग्रिड में 1.48 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक,  अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, जोमैटो और टाटा स्टील के शेयरों में भी तेजी आई.

फाइनेंशियल स्टॉक्स उछले

बात करें सेक्टोरल इंडेक्‍स की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.27 प्रतिशत देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.16 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.80 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.57 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.39 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.36 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.41 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.04 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.30 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.24 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी में 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी ने फिर मारी उछाल, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version