Stock Market: भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मध्‍य पूर्व में गहराते तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. सोमवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 704.10 अंकों की गिरावट लेकर 81,704.07 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 172.65 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 24,939.75 के स्‍तर पर खुला.

बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार ने बड़ी उछाल के साथ कारोबार बंद किया था. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1046.30 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,408.17 के स्‍तर पर और निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,112.40 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

आज 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के कंपनियों में केवल 2 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से केवल 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे अधिक 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे अधिक 2.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर खुले.

ये भी पढ़ें :- गन्ने की 243 सर्वोत्तम किस्में विकसित कर किसानों को संपन्न बना रही UP सरकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version