GST रेट कट और फेस्टिव डिमांड की वजह से कारों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाहन निर्माता कंपनियों ने अक्टूबर महीने के लिए अपनी बिक्री के शानदार आंकड़े जारी किए हैं. फेस्टिव सीजन और जीएसटी 2.0 सुधारों के बीच मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा तक सभी प्रमुख कंपनियों ने बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की. देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अक्टूबर में कुल 2,20,894 यूनिट्स बेचीं, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी मासिक बिक्री है.

180,675 यूनिट्स रही मारुति की घरेलू बिक्री

मारुति की घरेलू बिक्री 180,675 यूनिट्स रही. इसके अलावा,ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को 8,915 यूनिट्स बेची गईं और 31,304 गाड़ियां निर्यात की गईं. टाटा मोटर्स द्वारा जारी बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अक्टूबर में कुल 61,295 यूनिट्स बेचीं. जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 48,423 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 26.6% की वृद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, कंपनी ने 9,286 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक ईवी बिक्री भी की, जो कि सालाना आधार पर 73.4% की वृद्धि थी.

अक्टूबर में 47,000 से अधिक एसयूवी बेचीं

कंपनी ने अक्टूबर में 47,000 से अधिक एसयूवी बेचीं, जो कि मंथली बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड और कुल बिक्री का 77% हिस्सा रहा. वहीं, टाटा नेक्सन की मांग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें सालाना आधार पर 50% की वृद्धि हुई. इसके अलावा, कंपनी ने हैरियर और सफारी की 7,000 यूनिट्स की बिक्री की. हुंडई ने अक्टूबर में कुल 69,894 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की। घरेलू बाजार में कंपनी ने 53,792 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले महीने की तुलना में 4% की वृद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, कंपनी ने 16,102 गाड़ियों का निर्यात भी किया.

हुंडई क्रेटा और वेन्यू की कुल मिलाकर 30,119 यूनिट्स की हुई बिक्री

कंपनी की हुंडई क्रेटा और वेन्यू की कुल मिलाकर 30,119 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि इन दोनों ही कारों की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री रही. टोयोटा ने बीते महीने अक्टूबर में 42,892 गाड़ियां की बिक्री की, जो कि कंपनी की सबसे अधिक मंथली बिक्री रही. कंपनी ने बिक्री में सालाना आधार पर 39% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की. इसमें घरेलू बाजार में 40,257 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 2,635 गाड़ियों का निर्यात किया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version