Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं, या आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

राजधानी दिल्ली में सस्ता हुआ सोना
Bankbazaar.com के मुताबिक पिछले दिनों की तुलना में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी गरुवार को 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,220 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 57,860 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए चांदी की कीमत
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी, वो आज 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने की कीमत
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो जो सोना कल यानी गरुवार को 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो सो सोना कल 58,220 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 57,860 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

मध्य प्रदेश में सोने चांदी का भाव
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने चांदी की कीमत की तो यहां जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 55,380 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिका, वो आज 55,030 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज 57,780 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version