FD पर 8.50% तक ब्याज, इस बैंक में पैसा लगाने वालों को मिल रहा तगड़ा रिटर्न

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unity Small Finance Bank FD: अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी लोगों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है. इसमें एक तय अवधि के लिए पैसा जमा किया जाता है और उस पर बैंक की ओर से निर्धारित दर के हिसाब से ब्याज मिलता है. अगर आप भी FD में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की कुछ FD योजनाएं आपके लिए ध्यान देने लायक हो सकती हैं. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य ग्राहकों को FD पर 8% तक ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.50% तक बताई गई है. हालांकि, FD पर मिलने वाला ब्याज टेन्योर यानी निवेश की अवधि के हिसाब से अलग-अलग होता है.

Unity Small Finance Bank की FD पर कितना ब्याज?

बैंक की अलग-अलग अवधि वाली FD पर ब्याज दर अलग है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट टर्म से लेकर लंबी अवधि की FD के लिए ब्याज की दर इस प्रकार है:

61 दिन से 164 दिन की FD

इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 5.00% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 5.50% है.

165 दिन से 6 महीने की FD

165 दिन से लेकर 6 महीने की अवधि वाली FD पर सामान्य नागरिकों को 5.50% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. वहीं, इसी अवधि की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.00% ब्याज मिल रहा है.

5 साल से अधिक और 10 साल तक की FD

लंबी अवधि के निवेश की बात करें तो 5 साल से अधिक और 10 साल तक की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.00% ब्याज दिया जा रहा है. FD में निवेश करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपकी जरूरत और निवेश की अवधि के हिसाब से कौन-सा टेन्योर बेहतर रहेगा.

5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर DICGC बीमा

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एक Scheduled Commercial Bank है और RBI के नियमन के दायरे में आता है. बैंक में जमा रकम पर DICGC बीमा कवर लागू होता है. इसके तहत किसी बैंक के बंद होने या विफल होने की स्थिति में एक जमाकर्ता को एक बैंक में मूलधन और ब्याज सहित अधिकतम 5 लाख रुपये तक का जमा बीमा कवर मिलता है. इसलिए अगर आप FD में बड़ी रकम निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो जमा बीमा की सीमा को ध्यान में रखना जरूरी है. अलग-अलग बैंकों में रकम बांटकर रखने से इस सीमा का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्मॉल फाइनेंस बैंकों पर RBI की निगरानी

स्मॉल फाइनेंस बैंक भी RBI के नियामकीय ढांचे के तहत काम करते हैं. इनके लिए पूंजी, लिक्विडिटी और अन्य वित्तीय मानकों से जुड़े नियम लागू होते हैं. इन बैंकों का मुख्य फोकस छोटे कारोबारियों, किसानों और अन्य underserved ग्राहकों को बैंकिंग और ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा है.

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थापना Centrum Group और BharatPe से जुड़े कारोबार के आधार पर हुई थी. ऐसे में FD में पैसा लगाने से पहले केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की मौजूदा वित्तीय स्थिति, FD की अवधि, समय से पहले निकासी के नियम और अपनी जरूरतों को भी जरूर देखना चाहिए.

यह भी पढ़़े: पटना में हादसाः डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This